SIR की निगरानी के लिए भखारा ब्लॉक प्रभारी ने कोर्रा मंडल मे लिया बैठक

धमतरी। शुरू हुए SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) अभियान को लेकर सेक्टर और मंडल स्तर पर बैठक आयोजित हो रही है।इस संदर्भ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा प्रभारी नीशु चन्द्राकर ने कोर्रा मंडल कार्यकारिणी बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए।बैठक मे मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू साहू, मंडल प्रभारी गोविंद साहू, सह प्रभारी अशोक साहू, मंडल अध्यक्ष राजा बंजारे, सेक्टर अध्यक्ष सूर्यकांत साहू, विवेक साहू सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। चन्द्राकर ने बीएलए और कार्यकर्ताओं को फॉर्म कैसे भरा जाना है. इस संबंध में विस्तार पूर्वक समझा साथ ही कहा कि निर्वाचन आयोग की पवित्रता और निष्पक्षता सार्वजनिक बहस का मुद्दा बन गई हैं।सत्ताधारी पार्टी ने संस्थानों के कामकाज पर कब्ज़ा कर लिया है, डर है कि एसआईआर का दुरूपयोग कर वोट में धांधली और मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए किया जा सकता है।राहुल गांधी,इस मुद्दे को ज़ोरदार तरीके से उठा रहे हैं।यह अब एक राजनीतिक लड़ाई बन गई है।ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि मंडल, सेक्टर एवं ग्रामीण कार्यकर्ताओं को एक जुटता के साथ एसआईआर प्रक्रिया की सतत निगरानी करने को कहा।वहीं गोविन्द साहू ने कहा की एसआईआर की प्रक्रिया और कई बार हो चुकी है,तब चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था निष्पक्ष थी।आज भाजपा की सरकार इन संवैधानिक संस्थाओं की जड़े कमजोर कर चुकी है,दलित पिछड़े और गरीब वर्ग की रक्षा के लिए कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी लेना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *