धमतरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वर्तमान में चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। कहा कि प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के माध्यम से गणना फार्म का वितरण किया जा चुका है।सभी मतदाता सही-सही भरकर BLO को सौंपें, जिससे डिजिटाइजेशन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जा सकें।फार्म भरने के लिए वर्ष 2003 की मतदाता सूची की जानकारी की आवश्यकता होती है,जो बूथ लेवल अधिकारियों के पास उपलब्ध है।यह जानकारी ceochhattisgarh.nic.in पर या voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से मतदाता ऑनलाइन भी गणना फार्म भर सकते हैं।यह कार्य समयबद्ध है तथा उपलब्ध समय बहुत कम है,अतःसभी मतदाता शीघ्रता से भरकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।


