
उड़नदस्ता दल ने 17 प्रकरण दर्ज कर 784 क्विंटल धान किया जप्त
धमतरी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और निर्बाध बनाए रखने हेतु कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला एवं ब्लॉक स्तर पर गठित उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार सतत निगरानी एवं कार्यवाही कि जा रही है।कृषि, खाद्य, सहकारिता, राजस्व तथा कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारियों से संयुक्त रूप से गठित यह दल कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा किए जाने वाले अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर निगरानी रख रहा है।दल द्वारा 17 अक्टूबर से 19 नवंबर तक की कार्रवाई के दौरान मंडी अधिनियम 1972 के तहत कुल 17 प्रकरण दर्ज किए गए।इस अवधि में 784 क्विंटल अवैध धान जप्त कर लगभग 16 लाख 54 हजार रुपये मूल्य का धान सुरक्षित कब्जे में लिया गया है।यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने।ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके और खरीदी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।


