
धमतरी। नेत्र रोगों का शीघ्र पता लगाने और छात्रों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें नेत्र सहायक अधिकारी ने विद्यार्थियों के बीच नेत्र रोगों के कारण और उसके निदान पर प्रकाश डाला।बताया कि वर्तमान समय में अनियमित खानपान (जंकफूड) और आधुनिक जीवनशैली जिसमें मोबाइल और टेलीविजन की अधिकता जिसके कारण तेजी से बच्चों के आंखों में विभिन्न विकार देखे जा रहे हैं।अतःसीमित उपयोग और विटामिन ए से भरपूर फल सब्जियों को अपने आहार में शामिल करने का सुझाव दिया।नेत्रदान विषय पर भी बात कि।कहा कि किस प्रकार मृत्यु के बाद भी हमारी आंखों को किसी जरूरतमंद को दान कर उनकी मदद कर सकते हैं।बाद में सभी बच्चों और शिक्षकों के बारीकी से नेत्र परीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिए।शिविर में राष्ट्रीय शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास संस्थान मुंबई द्वारा आयोजित अखिल भारतीय स्वच्छ भारत आर्ट कॉम्पिटिशन स्कूल लेवल के विजेताओं और प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट भी प्रदान किए।


