प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को मिली 21वीं किश्त की बड़ी सौगात


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चतुर्थ चरण के कार्यों का शुभारंभ

100 से अधिक आबादी वाले 780 बसाहटों को जोड़ने हेतु 2225 करोड़ रूपये से 2442 किलोमीटर लंबाई की 774 सड़कों का किया जाएगा निर्माण

धमतरी। प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के कोयम्बटूर से किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त की राशि का राष्ट्रव्यापी हस्तांतरण बटन दबाकर देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि भेजी गई।इसके तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार 640 किसानों को भी उनके खातों में 494 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई।कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चतुर्थ चरण के लिए 2225 करोड़ रुपए की स्वीकृति पत्र सौंपा कर,सड़कों का शिलान्यास बटन दबाकर किया।इस दौरान प्रदेश स्तरीय वॉटरशेड महोत्सव का भी शुभारंभ किया।डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल के खेल परिसर में आयोजित समारोह में केन्द्रीय मंत्री चौहान का धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने खुमरी पहनाकर और हल भेंटकर स्वागत किया।

चौहान ने मां अंगारमोती और छत्तीसगढ़ महतारी को प्रणाम करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आकर उन्हें अपने ही प्रदेश जैसा अनुभव होता है। मुख्यमंत्री नेतृत्व में राज्य में विकास की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।एकीकृत खेती, ड्रिप और स्प्रिंक्लर पद्धति अपना रहे किसानों को सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है।ग्रीन हाउस और पॉली हाउस निर्माण पर भी केंद्र सरकार विशेष प्रोत्साहन दे रही है।देश में 5 लाख किसानों की फार्मर आईडी तैयार की जा चुकी है, जिसमें खेती-किसानी संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध रहेगी।मनरेगा मजदूरी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मकान निर्माण और अब जल संरक्षण कार्यों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।छत्तीसगढ़ सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। जिले में मखाना की खेती शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी मखाना की खेती हो रही है।तथा घोषणा की कि मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ को भी शामिल किया जाएगा।बिहान योजना के तहत तैयार बुकलेट का विमोचन किया, जिसमें बीसी सखियों की प्रेरक कहानियां संकलित हैं। महिलाओं की 36 कलाओं को दर्शाने वाले विशेष प्रदर्शनी बॉक्स का भी विमोचन किया गया।कार्यक्रम में जिले के ग्राम नाथूकोन्हा राज्य का पहला सोलर गांव घोषित करते हुए ग्राम पंचायत के सरपंच  अकबर मंडावी को सम्मानित भी किया गया।साय ने कहा कि केन्द्र द्वारा प्रदेश के विकास में उम्मीद से ज्यादा मदद मिल रही है।इसके लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं केन्द्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *