केंद्रीय क़ृषि मंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस पार्षद एवं कार्यकर्ता,

पुलिस ने किया नज़रबंद

धमतरी। एकलव्य खेल परिसर मे आयोजित कार्यक्रम मे केंद्रीय क़ृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्री मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे. जहाँ कांग्रेसी पार्षद व बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता विभिन्न मांगो को लेकर लोकतान्त्रिक तरीके से पत्र सौपने के मांग की गईं जिस पर जिला प्रशासन ने कांग्रेसी पार्षदो, कार्यकर्ताओ को नज़रबंद किया गया।जिसमे प्रमुख मांग भूमिहीन परिवार को पट्टा प्रदाय किया जाए, पट्टादारो को भू स्वामी बनाया जाए।बिजली बिल 400 यूनिट हॉफ योजना को पुनः लागू किया जाए।आवास योजना किस्त की राशि पूर्व की भांति सभी निकाय कार्यालय में किया जाए।निगम वार्डो में मूल भूत सुविधा हेतु राज्य सरकार विशेष फंड प्रदान करे।निगम क्षेत्र के समस्त चौक चौहारो का सौंदर्याकरण किया जाए।औद्योगिक क्षेत्र के विकास के तर्ज पर गोकुलनगर निर्माण में रोड, नाली, पेयजल एवं समुचित विद्युत व्यवस्था जैसे कई मांग थे।ज्ञापन सौंपने वालो ने नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा , युका नेता गौतम वाधवानी ,गीतराम सिन्हा , पार्षद योगेश लाल ,सुमन सोमेश मेश्राम, उमा भागी ध्रुव,शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *