एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

धमतरी। कलेक्टर के मार्गदर्शन में सैन्य भर्ती से संबंधित एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन 17 नवम्बर को दो पालियों में हुआ, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रथम पाली बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी में किया गया।यहाँ तैयारी कर रहे 214 प्रतिभागियों ने सहभागिता दर्ज की,सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के रूबेश कुमार ने जनवरी में होने वाली सेना भर्ती से संबंधित शारीरिक परीक्षण, मेडिकल टेस्ट, दस्तावेज परीक्षण,छूट, बोनस अंकों आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान कर युवाओं के सभी प्रश्नों का समाधान भी किया।द्वितीय पाली में सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय, नगरी में किया गया, जहाँ वनांचल क्षेत्र के युवाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ।नगरी ब्लॉक के 242 प्रतिभागियों ने सैन्य भर्ती एवं अग्निवीर योजना से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं को विस्तार से समझा तथा विषय विशेषज्ञों से अपने संदेह दूर किए।डिप्टी कलेक्टर पीयूष तिवारी ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा भरता है तथा सही दिशा प्रदान करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *