जिले में औद्योगिक विकास को नई गति

श्यामतराई एवं जी-जामगांव में भूखण्ड आबंटन की प्रक्रिया जारी

धमतरी। जिले में धमतरी-रायपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत विकसित दो नए औद्योगिक क्षेत्र-श्यामतराई एवं जी-जामगांव में औद्योगिक प्रयोजन हेतु भूमि आवंटन की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी।इस पर कलेक्टर की अध्यक्षता में एमएसएमई कार्यशाला का आयोजन कर उद्यमियों को योजना एवं आवंटन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।प्रथम चरण में निवेशकों की ओर से विशेष उत्साह देखा गया। जिसके परिणामस्वरूप श्यामतराई में लगभग शत-प्रतिशत स्वीकृत कर लिए गए हैं। वहीं, जी-जामगांव में आधे से अधिक भूखण्डों के लिए उद्योग स्थापना संबंधी प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं, जिससे औद्योगिक गतिविधियों के तेजी से विस्तार का हुआ है।शेष भूखण्डों के आवंटन के लिए द्वितीय चरण की बिडिंग प्रक्रिया 17 नवम्बर से प्रारंभ हो चुकी है।इच्छुक निवेशक आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *