
जिले के 96 हजार से अधिक किसानों के खाते में 19 करोड़ से अधिक की राशि होगी हस्तांतरित,
केन्द्रीय कृषि मंत्री करेंगे 2242 करोड़ की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का शिलान्यास
धमतरी। प्रधानमंत्री कल पीएम सम्मान निधि योजना की 21 वीं किश्त का हस्तांतरण रिमोट का बटन दबाकर देश के पात्र किसानों को राशि जारी की जाएगी।इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन धमतरी के डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय स्कूल परिसर में होगा।इस किश्त के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार 640 किसानों के खाते 494 करोड़ से अधिक की राशि उनके बैंक खाते में आएगी। इस समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे।साथ में मंत्रीमंडल के मंत्री भी उपस्थित हो कर प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे। मुख्य अतिथि चौहान इस अवसर पर किसान सम्मेलन को संबोधित कर राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत 100 से अधिक आबादी वाले 780 बसाहटों को जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 4-क के तहत 2242 करोड़ से अधिक की लागत से निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।इस मौके पर प्रदेश स्तरीय वॉटरशेड महोत्सव का शुभारंभ एवं पूर्ण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी बटन दबाकर करेंगे।कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के अंतर्गत चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि, बैंक क्रेडिट लिंकेज निधि 17357 समूह को लगभग 286 करोड़ का वितरण किया जाएगा।तथ विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित भी करेंगे।कृषि से जुड़े विभागों द्वारा केन्द्र और राज्य की विभिन्न योजनाओं आधारित स्टॉल भी लगाए जाएंगे।


