कुरूद में 100 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल का भूमि पूजन

मंत्री जायसवाल ने किया शिलान्यास

धमतरी। स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम में लोक स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने 100 बिस्तर वाले नवीन सिविल अस्पताल (उन्नयन) के निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।लगभग ₹17.84 करोड़ की लागत से प्रस्तावित यह पाँच मंजिला अत्याधुनिक अस्पताल कुरूद तथा आसपास के ग्रामीण अंचलों की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा।मंत्री ने कहा कि इस निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण उपचार सरल, सुलभ और समय पर मिले।यह आधुनिक ओपीडी, डायलिसिस यूनिट, सीटी स्कैन, उन्नत लैब, आइसोलेशन वार्ड जैसी सुविधाएँ मरीजों की जीवन-रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।और कहा यहाँ नर्सिंग कॉलेज भी स्वीकृत है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

लोकसभा सांसद ने कहा कि कुरूद क्षेत्र में विकास के कार्य निरंतर और तेज गति से चल रहे हैं।पहले मनुष्य की मूल आवश्यकताएँ केवल रोटी, कपड़ा और मकान तक सीमित थीं, लेकिन आज के दौर में शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान भी उतने ही महत्वपूर्ण हो गए हैं। सरकार इन सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास कर प्रत्येक नागरिक की जरूरतों और सम्मान की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।सरकार और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएँ आम लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाती हैं।वहींविधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह अस्पताल कुरूद के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।कभी कुरूद का अस्पताल केवल 30 बिस्तरों का था,जो आज 100 बिस्तरों के विशाल,आधुनिक और बहु-उद्देशीय सिविल अस्पताल के रूप में उन्नत किया जा रहा है।यह केवल इमारत नहीं, बल्कि क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का एक नया भरोसा है।यह आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ वार्डों और उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाओं के साथ यह अस्पताल बड़े शहरों जैसी सुविधाएँ प्रदान करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *