करके देखबो, सीख के रहिबो’ थीम पर एफएलएन मेला का आयोजन

न्यौता भोज में विधायक हुए शामिल

कांकेर। एससीईआरटी के दिशा-निर्देश और जिला शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में जिले की समस्त 1583 शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में 14 नवंबर को एफएलएन मेला का आयोजन किया गया।जिसके तहत पीएमश्री बालक प्राथमिक शाला सरोना में न्यौता भोज का आयोजन किया गया,जिसमें विधायक आशाराम नेताम भी शामिल हुए।एफएलएन मेला पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ आयोजित किया गया। जिले में मेला में भाषा गणित, अंग्रेजी एवं बालवाड़ी से संबंधित 48 स्टॉलों के बारे में बताया गया।यह स्टॉल बच्चों के रुचिकर और गतिविधियों पर आधारित था।यह आयोजन बच्चों के द्वारा ही संचालित था, जिसमें सभी स्टॉलों के प्रभारी बच्चे थे और सीखने वाले भी बच्चे ही थे।इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में स्वयं सीखने का गुण विकसित होता है और बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होती है। इस दिन जिले के लगभग 1200 विद्यालयों में शिक्षकों के द्वारा न्योता भोजन का भी आयोजन किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *