
स्टेट बार काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ में निर्वाचित होने के बाद
धमतरी। स्टेट बार काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सदस्य शत्रुहन सिंह साहू के प्रथम कुरूद आगमन पर अधिवक्ता संघ कुरूद द्वारा पुष्प-गुच्छ एवं पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया तथा जिला से प्रथम बार निर्वाचित होकर जिला का गौरव बढ़ाने के लिए हार्दिक बधाई दी।संघ के अध्यक्ष रमेश पाण्डे,सचिव सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि साहू की विजय से न केवल जिला,बल्कि संपूर्ण वकालत जगत गौरवान्वित है।उनकी ईमानदार, सक्रिय एवं संघर्षशील कार्यशैली से विधिज्ञ समुदाय को नई दिशा एवं सशक्त प्रतिनिधित्व मिलेगा।इस अवसर पर साहू ने संघ के समस्त अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के अधिकारों, सम्मान और सुविधाओं के संवर्धन हेतु वे सदैव तत्पर रहेंगे।न्यायिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।


