जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी

अब तक 13,765 क्विंटल खरीदी कि गई

धमतरी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो गया है। जिला खाद्य अधिकारी कोर्राम ने बताया कि जिले के 100 निर्धारित उपार्जन केन्द्रों में से अब तक 32 केन्द्रों में कुल 13,765 क्विंटल 60 किलोग्राम धान की खरीदी की जा चुकी है।यह 344 पंजीकृत किसानों से लिया गया है। किसानों की सुविधा के लिए टोकन प्रणाली के माध्यम से खरीदी की पारदर्शिता और गति को सुनिश्चित किया जा रहा है।कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले में खरीदी कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए।उनके मार्गदर्शन में तौल-प्रक्रिया, गुणवत्ता परीक्षण, बारदाना उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था तथा ऑनलाइन किसान पंजीयन से संबंधित सभी तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।कहा कि किसान का हित शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी प्रकार की कठिनाई न आए, इसके लिए सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त संसाधन एवं कार्मिक तैनात किए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *