
धमतरी। अंबेडकर चौक,धमतरी हॉस्पिटल के सामने श्री सांई कार सर्विसिंग एवं एलाईमेंट सेंटर का शुभारंभ निगम सभापति (स्पीकर) कौशिल्या देवांगन द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटकर की।और कहा कि शहर के तेजी से बढ़ते विकास के साथ गुणवत्तापूर्ण वाहन सेवा केंद्रों की आवश्यकता भी बढ़ी है।ऐसे सेंटरों के खुलने से न केवल लोगों को बेहतर सर्विसिंग सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध होंगे।केंद्र संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता ही ग्राहकों का विश्वास बनाती है।संचालक कौशल साहू ने बताया कि यहां आधुनिक मशीनों के माध्यम से कार सर्विसिंग, व्हील एलाईमेंट, बैलेंसिंग एवं वाहन मेंटेनेंस की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।तथा ग्राहकों को किफायती दरों पर बेहतर सेवाएं देने का प्रयास किया जाएगा।


