क्रिएटिविटी कार्यक्रम के तहत 10 गांवों को रास्पबेरी पीआई मिनी कंप्यूटर वितरित

धमतरी। जिले में डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर ने प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन क्रिएटिविटी कार्यक्रम के तहत चयनित गांवों- चरमुड़िया, बंजारी, खैरा, गोजी, धौराभाठा, बोरसी, परसाबुड़ा, कपालफोड़ी, मोहंदी और खरतुली को रास्पबेरी पीआई मिनी कंप्यूटर प्रदान किए।कार्यक्रम में संबंधित गांवों के सरपंच, युवा चैंपियंस तथा संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर ने चयनित युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्हें डिजिटल तकनीक का अधिकतम उपयोग करने की अपील की।कलेक्टर ने कहा कि “यह पहल ग्रामीण युवाओं को भविष्य की तकनीक और नवाचार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रास्पबेरी पीआई जैसे आधुनिक डिजिटल टूल्स से जहां बच्चों में रचनात्मकता और तकनीकी समझ विकसित होगी, वहीं युवा चैंपियंस अपने-अपने गांवों डिजिटल रोल मॉडल के रूप में उभरेंगे।हमारा प्रयास है कि ग्रामीण समुदाय को भी समान अवसर और आधुनिक तकनीक की पहुंच सुनिश्चित हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *