
वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
धमतरी। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 19 नवम्बर को प्रस्तावित धमतरी कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने राज्य के मंत्री केदार कश्यप एवं प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा धमतरी पहुंचे कर दोनों ने डॉ. शोभाराम देवांगन हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित होने वाले स्थल का निरीक्षण किया।तथा कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच निर्माण, स्टॉलों की व्यवस्था, पार्किंग स्थलों, आगमन मार्ग तथा आमंत्रित अतिथियों हेतु बैठने की व्यवस्था की तैयारियों को बारीकी से परखा।
एवं हेलीपेड आदि की भी जानकारी ली।जिस पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने अब तक की प्रगति एवं समस्त व्यवस्थाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, पुलिस अधीक्षक,सहित जनप्रतिनिधि, जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।


