

पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को Good Touch–Bad Touch, POCSO, JJ Act एवं साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
रूद्री, सिहावा, अकलाडोंगरी, भखारा एवं बिरेझर पुलिस की संयुक्त पहल
धमतरी। पुलिस द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को गुड टच-बैड टच, POCSO एक्ट, JJ एक्ट, नशे के दुष्परिणाम, तथा साइबर अपराधों से बचाव के बारे में शिक्षित कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।थाना रूद्री द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर रूद्री में बाल सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहां बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम,इंटरनेट व सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई।वहीं थाना सिहावा द्वारा देवपुर हायर सेकंडरी स्कूल में बच्चों को बाल सुरक्षा, आत्म-सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।
छात्र- छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।


