
धमतरी।थाना नगरी में अपराध क्रमांक 15/25, धारा 303(2) के तहत प्रार्थिया हंसीना बिझेंकर के रिपोर्ट दर्ज कि दिनांक 13-3-2025 की रात्रि में गांधी उद्यान के सामने यात्री प्रतिक्षालय में नगाड़ा बेचने आए दंपति के बैग से रुपये चोरी हो गए थे।दूसरा मामला प्रार्थी जयकिशन दिवान,निवासी धमतरी की मोटरसायकिल स्प्लेंडर,दिनांक 10-10-2025 को कृषि उपज मंडी परिसर से चोरी हो गई थी।जिस पर थाना नगरी में अप.क्र. 43/25, धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था।तीसरा प्रार्थी नंदकुमार नेताम,निवासी छिपली द्वारा अपनी पल्सर मोटरसायकिल को जेएमएफसी देवपुर गेट के बाहर खड़ा किया गया था।जिसे दिनांक 14-11-2025 को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले जाने पर अप.क्र. 73/25, धारा 303(2)के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।उपरोक्त प्रकरणों में अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु थाना नगरी पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य,मुखबिर एवं टीम के लगातार फील्ड वेरिफिकेशन द्वारा जांच की जा रही थी।इस दौरान मुखबिर सूचना मिली कि एक बालक चोरी की मोटरसायकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।एवं पड़ताल में वह विधि से संघर्षरत बालक पाया गया।तथा पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदातें स्वीकार की।आरोपी विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर
उसे किशोर न्याय बोर्ड धमतरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।


