
धान उपार्जन केंद्रों में कांटा-बांट की पूजा कर धान ख़रीदी प्रक्रिया को औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया
धमतरी। छत्तीसगढ़ सहित ज़िले में भी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए संबलपुर धान उपार्जन केंद्र में महापौर रामू रोहरा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कृषि विभाग अधिकारियों, सहकारिता समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही।जिले के अन्य उपार्जन केंद्रों,भटगांव, सोरम, करहीबाहरा, रूद्री सहित अनेक समितियों में भी परंपरागत विधि से पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की।प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा हेतु सभी व्यवस्थाएँ पूर्व से ही सुनिश्चित की गई हैं। तौल-प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था तथा किसान पंजीयन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा कर सुचारू खरीदी के निर्देश दिए गए हैं।यह शुभारंभ किसानों के बीच उत्साह लेकर आया है और प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि खरीदी प्रक्रिया निर्बाध एवं पारदर्शी रूप से संचालित होगी।


