अग्निवीर सैन्य भर्ती मार्गदर्शन हेतु विशेष सेमिनार का आयोजन

युवाओं को मिलेगी भर्ती प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी

धमतरी।अग्निवीर सैन्य भर्ती को ध्यान में रखते हुए युवाओं के लिए मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन 17 नवम्बर को दो स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है।सेमिनार का उद्देश्य युवाओं को भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की सही, सरल और व्यवहारिक जानकारी देना है, ताकि अधिक से अधिक युवा सैन्य सेवा में सफलतापूर्वक प्रवेश ले सकें।एक शासकीय पी.जी. कॉलेज, धमतरी में प्रातः 11 बजे,दूसरे सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय, नगरी में दोपहर 3 बजे।कार्यक्रम में सेना भर्ती कार्यालय रायपुर की विशेषज्ञ टीम युवाओं को अग्निवीर भर्ती के सभी चरणों शारीरिक परीक्षण, मेडिकल जांच, योग्यता मानक, अंक प्रदान,की विस्तृत जानकारी देगी। साथ ही फिटनेस बनाए रखने, संतुलित आहार, व्यायाम पद्धति तथा परीक्षा तैयारी के प्रभावी तरीकों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि यह पहल विशेष रूप से वन क्षेत्रों और दूरस्थ अंचलों के युवाओं को लाभान्वित करेगी, जिससे उनके भीतर जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ेंगे।युवाओं से इस अवसर का पूरा लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *