
विधायक अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे
धमतरी। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन 15 नवम्बर को अपरान्ह 12 बजे से सामुदायिक भवन धमतरी में आयोजित होगा।विधायक अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम में अनुसूचित जनजातीय वर्ग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजाति (कमार) सहित सभी अनुसूचित जनजातीय समुदायों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।यह दिवस जनजातीय समाज की अस्मिता, परंपरा और योगदान का सम्मान करने का महत्वपूर्ण अवसर है।


