
चोरी किया गया 11 बोरी धान, ई-रिक्शा,मोबाइल सहित 4.12 लाख रूपये का माल जप्त
धमतरी। दिनांक 11.11.2025 की रात्रि को आर.एल. एग्रोटेक नया बस स्टैण्ड के पीछे स्थित प्रार्थी विजय लालवानी के धान गोडाउन से अज्ञात चोरों द्वारा 11 कट्टा आर.बी. धान कि चोरी कर लिया गया था।जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 109/25, धारा 331(4), 305(a), 3(5) भा.न्या.सं.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना सिटीकोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल सूचना एवं तस्दीक के आधार पर लगातार पतासाजी किया गया।
एवं जांच के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोरिद नगर सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति धान बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदेही हर्ष मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष,निवासी बठेना वार्ड को तस्दीकी हेतु थाना लाया गया।तथा पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया तथा बताया कि उसने साथी दुष्यंत साहू के साथ मिलकर किया गया।जिस पर आरोपी का कृत्य धारा सदर अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


