प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से उजियारा हुआ घर

अब बिजली बिल जीरो, चेहरे पर आई मुस्कान

धमतरी रामबाग निवासी ललित कुमार कश्यप के चेहरे पर संतुष्टि की चमक झलकती है।घर की छत पर लगे 3 किलोवाट का सोलर पैनल अब उनके जीवन में ऊर्जा, बचत और आत्मनिर्भरता की नई किरण लेकर आया है।ललित बताते है, “पहले हर महीने बिजली बिल आने का डर रहता था, अब बिल जीरो आता है।अब बिल की चिंता नहीं रहती। सूरज की रोशनी से हमारा घर सचमुच रोशन हो गया है।अब घर के पंखे, लाइट, फ्रिज और टीवी सब कुछ सोलर ऊर्जा से आराम से चल रहे हैं।वे मुस्कुराते हुए कहते हैं “अब हम निश्चिंत होकर टीवी देखते हैं। बिजली जाने की चिंता नहीं रहती,क्योंकि दिनभर सोलर पैनल से जो बिजली बनती है,वही इन्वर्टर को चार्ज रखती है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का उद्देश्य हर घर को स्वच्छ, सस्ती और निरंतर बिजली उपलब्ध कराना है।यह न सिर्फ बिजली बिल में राहत मिली है, बल्कि परिवारों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की भावना भी बढ़ी हैहम जैसे मध्यमवर्गीय परिवार के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। सोलर पैनल से प्राप्त बिजली न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रही है।स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से समाज में हरियाली की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *