
कलेक्टर के निर्देश पर ग्रामीणों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश
धमतरी। नगरी विकासखंड के अंतिम छोर स्थित ग्राम पंचायत खल्लारी में आवास उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कर पुराने आवासों की प्रगति की समीक्षा एवं नवीन आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए दिशा-निर्देश जनपद पंचायत नगरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बोरझा द्वारा ग्रामीणों को दिए गए।कार्यक्रम में बोरझा ने प्रगतिरत आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।साथ ही प्राथमिक शाला चम्मेंदा का भी अवलोकन किया गया।


