
विगत दिवस विकासखण्ड स्तरीय एक दिवसीय उद्यमी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया
धमतरी। कलेक्टर के निर्देशानुसार खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एवं जिला व्यापार तथा उद्योग केन्द्र,के संयुक्त तत्वावधान में जनपद पंचायत नगरी में उद्यमी कार्यशाला का आयोजन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर मनोज मरकाम ने की।कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ना रहा।इस दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (CMEGP) तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, पशु सखी, कृषक एवं पशुपालक शामिल होकर उद्यमिता के प्रति रुचि देखते हुए PMEGP योजना के तहत 5 तथा PMFME योजना के तहत 7 आवेदकों का ऑन-द-स्पॉट पंजीयन किया गया। साथ ही पशुपालन एवं बकरीपालन प्रशिक्षण हेतु 20 प्रतिभागियों ने नाम दर्ज कराया।डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि नगरी विकासखण्ड में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं।शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सहायता से स्थानीय युवाओं, महिलाओं एवं किसानों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।ऐसे आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।


