वित्तीय समावेशन की दिशा में प्रगति

योजना के तहत 5.17 लाख खाते संचालित

धमतरी। प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत जिले में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति दर्ज की जा रही है। नवीनतम बैंकवार आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 5,17,367 जनधन खाते संचालित हैं, जिनमें ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के खाते शामिल हैं।
जिले में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSU Banks) का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, कैनरा बैंक तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ी संख्या में खाते संचालित कर वित्तीय समावेशन में अहम योगदान दिया है।
केवल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के माध्यम से 3.85 लाख से अधिक खाते संचालित हैं।अन्य निजी बैंकों के माध्यम से भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिनके माध्यम से लगभग 18,960 खाते संचालित हैं।
जिले में कुल 24,589 खाते शून्य शेष (Zero Balance) श्रेणी में हैं,जिसे सक्रिय उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन एवं लीड बैंक की संयुक्त पहल से वित्तीय साक्षरता शिविरों, जनजागरूकता अभियानों और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक रूप से सफल हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *