अग्निवीर सैन्य भर्ती से संबंधित सेमिनार का आयोजन 17 नवंबर को

युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन का अवसर

धमतरी। युवाओं के मार्गदर्शन एवं जागरूकता के उद्देश्य से अग्निवीर सैन्य भर्ती सेमिनार का आयोजन 17 नवम्बर को दो पालियों में संपन्न होगा।प्रथम पाली शासकीय पी.जी. कॉलेज,में प्रातः 11 बजे से,जबकि द्वितीय पाली सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय, नगरी में दोपहर 3 बजे से किया जाएगा।सेमिनार का उद्देश्य युवाओं को आगामी सैन्य भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु शारीरिक प्रशिक्षण, चिकित्सीय परीक्षण (Medical Test) तथा अंकों के निर्धारण प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। कार्यक्रम में शारीरिक दक्षता परीक्षणों में न्यूनतम एवं अधिकतम अंक प्राप्त करने के उपाय, साथ ही फिटनेस, आहार एवं मानसिक तैयारी के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।रायपुर से ए.आर.ओ. (Army Recruiting Office) एवं उनकी विशेषज्ञ टीम रहकर प्रतिभागियों को भर्ती प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करेगी।कलेक्टर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जिले के विशेष रूप से वनांचल एवं ग्रामीण अंचलों के युवाओं को भारतीय सेना में चयन हेतु अवसर प्रदान करना है।इस प्रकार के सेमिनार से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और जिले से अधिकाधिक युवा सेना में शामिल हो सकेंगे।युवाओं से अपील की है कि वे इस सेमिनार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाएँ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *