खरीफ विपणन वर्ष 2025-26

अवैध धान भण्डारण पर की गई कार्रवाई

धमतरी। कलेक्टर के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोचियों, बिचौलियों के द्वारा पड़ोसी राज्यों,अन्य जिलों से धान विक्रय करने एवं धान के अवैध संग्रहण, परिवहन के संबंध में तहसील स्तरीय उड़दस्ता दल गठित किया गया है।इसी के तहत राजस्व विभाग खाद्य विभाग, कृषि विभाग एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों द्वारा आकस्मिक जांच की गई।जांच में अजय कुमार भखारा एवं वासुदेव साहू ग्राम कोलियारी के प्रतिष्ठान में अवैध धान का भण्डारण करते पाया गया। इस दोनों फर्म, संचालकों के विरूद्ध मंडी अधिनियम 1972 के तहत् प्रकरण दर्ज कर कुल 16.80 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *