
धमतरी। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत विद्यालयों में ईंधन के रूप में एलपीजी गैस के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में मध्यान्ह भोजन योजना तहत वर्तमान में 193 विद्यालयों में स्वसहायता समूहों द्वारा एलपीजी गैस का उपयोग किया जा रहा है।कलेक्टर बैठक में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी संचालनकर्ता को एलपीजी गैस के उपयोग से होने वाले लाभों की जानकारी दें।तथा जिले की सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों को गैस कनेक्शन और रिफिलिंग की सुविधा तत्काल उपलब्ध कराएं, ताकि मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से किया जा सके।


