वंदे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ

जिले में सामूहिक गायन, प्रेरणादायी उद्बोधन और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति

धमतरी। “वंदे मातरम्” के 150वीं वर्षगांठ पर देशभर में जनभागीदारी आधारित कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रातः 10 बजे दूरदर्शन के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन देशभर के शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं जनप्रतिनिधि संस्थाओं में प्रत्यक्ष प्रसारित किया गया।उद्बोधन उपरांत“वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया,जिससे देशभक्ति और एकता का संदेश गूंज उठा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सम्बलपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मिश्रा, जनप्रतिनिधि शशि पवार, गोकरण साहू, मोनिका देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी,विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम् थीम पर बनाई गई आकर्षक चित्रकला और रंगोली प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया तथा उनकी रचनात्मकता की सराहना की।कलेक्टर ने विद्यार्थियों को “वंदे मातरम्” गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और इसके रचयिता योगदान से अवगत कराया।और कहा कि “वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति समर्पण, साहस और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।जिले ने स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य योगदान दिया है।हमारे जिले के वीर सपूतों बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव, पंडित नारायणराव मेघावाले, नाथू जगतपाल एवं नत्थूजी जगताप जैसे सेनानियों ने देश की आज़ादी के लिए जो त्याग किया, वह आज भी प्रेरणास्रोत है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे इन अमर सेनानियों और स्थानीय इतिहास को जानें, समझें और उनसे सीख लेकर देश के निर्माण में योगदान दें।छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर अटल नगर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार चार चरणों में कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *