सरपंच संघ की बैठक

बैठक में 15 वे वित्त व मूलभूत राशि को लेकर मांग उठी
धमतरी। जनपद पंचायत में ब्लॉक स्तरीय सरपंच संघ की बैठक सम्पन हुई ,जिसमें सरपंचों ने अपनी बात रखी।कहा कि 15 वे वृत व मूलभूत की राशि नहीं मिलने के कारण पंचायतों का विकास कार्य ठप्प पड़ा है।सरपंचों का मानदेय राशि को भी बढ़ोतरी की मांग रखी गई।जनप्रतिनिधियों को कई बार भागदौड़ करना पड़ता है।ऐसी स्थिति के कारण परेशान होना पड़ता है।पंचायतों को विकास कार्य करने के लिए फंड नहीं मिला जिसके कारण गांव वालों के समक्ष झुकना पड़ रहा है।कई अपनी दुखड़ा सुनाते हुए नाराजगी जाहिर की। पंचायत विकास कार्य कराने सम्बन्धित अधिकारी, क्षेत्रीय विधायक , सांसद ,व मुख्य मंत्री तक गोहर लगाने की बात हुई,ताकि पंचायतो में विकास हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *