
स्काउट गाइड विंग 59 प्रतिभागी शामिल
धमतरी। विधार्थियों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक गतिविधियों के उद्देश्य से जोन स्तरीय तीन दिवसीय द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलौटी में 6 से 8 नवंबर तक चला। मुख्य अतिथि दुलार सिन्हा,विशिष्ट अतिथि वी के सिन्हा,अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य राजेश ने सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया।दुलार सिन्हा ने कहा कि स्काउट की गतिविधियां विधार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है।इसके माध्यम से अनुशासन, चरित्र निर्माण, सेवा भावना तथा सामाजिक चेतना का विकास होता है।शिविर के प्रथम दिवस संचालन मंडल टीम द्वारा स्काउट गाइड के इतिहास, दर्शन, टोली विभाजन, नियम और प्रतिज्ञा, प्रार्थना, ध्वजारोहण, प्राथमिक चिकित्सा, ताली बजाना और शीर्य संकेत, प्रथम और व्यवहारिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।संचालक ने प्रवेश से लेकर राज्यपाल और राष्ट्रपति पुरस्कार तथा स्काउटिंग के पाठ्यक्रम की बारिकियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को स्काउटिंग के गुर सिखाए तथा द्वितीय दिवस पर बीपी सिक्स, लेंसिंग, अनुमान लगाना, कम्पास, दिशा का ज्ञान, रोटा चार्ट, महासभा की बैठक, ड्रिल और मार्च पास्ट तथा लाग बुक बनाने की व्यवसायिक जानकारी दी गई।तृतीय दिवस पर कलर पार्टी द्बारा ध्वज, शिष्टाचार, मार्च पास्ट, लेंसिंग गार्डेनिंग, गांठें, स्ट्रेचर ,हाइक, कैम्प फायर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।


