

आवागमन होगा और सुगम, व्यापार व राजस्व में वृद्धि की संभावना
धमतरी। लोक निर्माण विभाग द्वारा 22.00 कि.मी. लंबे मार्ग के लिए राशि ₹6512.84 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी।कार्य की निर्धारित अवधि 18 माह रखी गई है। इस परियोजना के अंतर्गत 67 नग पुल-पुलिया का निर्माण, नाली निर्माण तथा सम्पूर्ण मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा।निर्माण संस्था द्वारा कार्य का प्रारंभ कर दिया गया है। अब तक 2118 मीटर नाली एवं 12 नग पुल-पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं एवं इंबेकमेंट कार्य प्रगतिपर है।कार्य की गुणवत्ता और मापदण्डों के पालन हेतु विभागीय अधिकारी एवं उप अभियंता लगातार सामग्री की जांच एवं परीक्षण कर रहे हैं।वहीं,बैठक में कलेक्टर द्वारा भी नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग के निर्देश जारी किए गए हैं। इस मार्ग से बड़े पैमाने पर रेत परिवहन किया जाता है, जिससे राजस्व में भी वृद्धि होगी। मार्ग के पूर्ण होने से दुर्ग एवं धमतरी के बीच आवागमन सुगम होगा तथा ग्राम कुरमातराई, भेण्ड्रा, कोर्रा, जुगदेही, सिलौटी और सेमरा सहित आसपास के ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों में नई गति मिलेगी।


