सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन

देश की एकता और अखंडता के संदेश के साथ आमदी से गांधी चौक तक निकली पदयात्रा

धमतरी। जिले के नगर पंचायत आमदी में भव्य यूनिटी मार्च (पदयात्रा) का आयोजन किया गया। पदयात्रा आमदी से प्रारंभ होकर पोटियाडीह, मुजगहन, रत्नाबांधा, छत्रपति शिवाजी चौक, शास्त्री चौक होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुई।इस अवसर पर राजस्व मंत्री एवं जिले प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा,सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, महापौर, पूर्व विधायक रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, अरूण सार्वा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।पदयात्रा के दौरान मार्ग में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नुक्कड़ सभा और संवाद कार्यक्रम जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया।

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि “सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित यूनिटी मार्च देश की एकता, अखंडता और विकास का प्रतीक है।यह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। वहीं सांसद ने कहा कि पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। आज उनकी जयंती पर हम सबको उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।”तथा
विधायक चंद्राकर ने कहा कि “यूनिटी मार्च समाज में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।युवाओं राष्ट्रनिर्माण में योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि “नगर में इस प्रकार के आयोजन नागरिक सहभागिता और जनजागरूकता को बढ़ाते हैं। यह जिले की सामूहिक एकजुटता का प्रतीक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *