
धमतरी। सहायक शिक्षक ढालूराम साहू ने स्टेटस के माध्यम से पुस्तक नही होने पर टिप्पणी की थी।जिससे शिक्षक को डीईओ द्वारा निलंबित कर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस सचिव तारिणी ने निलंबित शिक्षक को तत्काल बहाल करने तथा बच्चों को पुस्तक उपलब्ध कराने की मांग कर कहा कि शिक्षक ने जिस मुद्दे पर स्टेटस रखा वह कोई गलत नही है।डीईओ की जिम्मेदारी बनती है कि प्रत्येक स्कूल के सभी बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध हो।सरकार पुस्तकें उपलब्ध नही करा पा रही है।तो गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की बात बेमानी है।अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए शिक्षक को निलंबित किया गया है। यह सिर्फ जिले की बात नही बल्कि पूरे प्रदेश में यही स्थिति है। पुस्तक नही होने से पढ़ाने में परेशानी हो रही है। शिक्षा का स्तर दिनोदिन गिरते जा रहा है।


