
पुलिस टीम ने मौके से किया 1.95 लाख से अधिक का माल जब्त
धमतरी। थाना रूद्री पुलिस द्वारा ग्राम सोरम, हलचल पोल्ट्री फार्म के पास 6 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपए पैसों का दांव लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।जुआ खेलते हुए पकड़े गए व्यक्तियों के नाम अनेश्वर उर्फ अन्नू,उम्र 40 वर्ष, निवासी भटगांव,सतेन्द्र साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी लिमतरा,सन्नी कुर्रे,उम्र 22 वर्ष,निवासी रामसागरपारा,धनेश देवांगन,उम्र 41 वर्ष,निवासी भटगांव,युगल किशोर,उम्र 48 वर्ष,निवासी लिमतरा,राहुल यादव,उम्र 34 वर्ष, निवासी रिसाईपारा, धमतरी।सभी विरुद्ध अपराध क्रमांक 60/25 धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।


