स्काउट गाइड रायपुर रवाना हुए

विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं समन्वयक ललित सिन्हा द्वारा हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया

धमतरी। मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में भारत स्काउट गाइड की 75 वी स्थापना दिवस एवं वंदेमातरम् गीत की 150वी स्मरणोत्सव के अवसर पर इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं वंदेमातरम गीत का पूर्ण गायन का आयोजन किया गया। जिसमें धमतरी ब्लाक से 100 स्काउट गाइड तथा 20 स्काउट मास्टर, गाइड केप्टन एवं पदाधिकारी गण।जिले से कुल 350 स्काउट, गाइड, रोवर, रेजर, स्काउटर , गाइडर ,पदाधिकारी गण जिला शिक्षा अधिकारी,जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारीगण कृष्णा राम साहू, डोलेश्वरी साहू, ब्लाक सचिव,नेमलाल गंगेले, प्रभारी कमलेश तिवारी डूवेंद्र मंडावी, भूपेन्द्र सोनी, संजय साहू,दूधेश्वर साहू ,हेमंत जांगड़े,जीवन साहू,वेणु ध्रुव,आरती शिंदे, सम्मिलित हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *