
तीन सड़कों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति
धमतरी। राज्य शासन द्वारा जिले के तीन प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्यों के लिए कुल 6.73 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।यह न केवल सड़क नेटवर्क के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है,बल्कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण और दीर्घकालिक टिकाऊपन की दिशा में भी एक सशक्त पहल है।तीन सड़कों से बढ़ेगी विकास की रफ्तार स्वीकृति के अनुसार
पोटियाडीह से खरतुली मार्ग (1.00 किमी) के लिए ₹1.48 करोड़,
वहीं नारी से गोजी मार्ग (2.00 किमी, पुल-पुलिया सहित) के निर्माण के लिए ₹3.74 करोड़, तथा सिविल लाइन कॉलोनी पहुंच मार्ग (0.90 किमी) के लिए ₹1.50 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण अंचलों के लोगों की आवाजाही सुगम होगी, वहीं शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव घटेगा। स्थानीय निवासियों को सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था और व्यापार, शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों में नई गति आएगी।कलेक्टर ने कहा कि जिले में सड़क नेटवर्क को लगातार मजबूत और आधुनिक बनाया जा रहा है।सड़कें सिर्फ मार्ग नहीं, बल्कि विकास की धारा हैं। गुणवत्तापूर्ण निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।तथा संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता मानकों के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।और कहा कि हर सड़क सुरक्षित, मजबूत और टिकाऊ बने,यही प्रशासन की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता है।


