
टीम के करतबों ने मोहा मन, विद्यार्थियों में जागी देशभक्ति की भावना
धमतरी। राज्योत्सव में शासन के दिशा-निर्देशानुसार भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम द्वारा नवा रायपुर स्थित शेख लेक, सत्य साई हॉस्पिटल परिसर में एयर शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के 19 स्कूलों के 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने शो का प्रत्यक्ष अवलोकन कर वायुसेना की क्षमता, शौर्य और तकनीकी दक्षता का अनुभव किया।टीम ने आकाश में अद्भुत और रोमांचक करतबों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शो के दौरान विमानों की सटीक और सामूहिक उड़ान, कलाबाजियाँ और ट्रेल्स ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और वायुसेना के प्रति सम्मान की भावना को प्रबल करना रहा।


