समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश


विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-कलेक्टर श्री मिश्रा

धमतरी। कलेक्टर ने बैठक लेकर किसान पंजीयन, प्रधानमंत्री जनमन, प्रधानमंत्री आवास योजना की ब्लॉकवार जानकारी ली और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश कर सभी अधिकारी को समन्वय बनाकर जिले के विकास हेतु कार्य करें।कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ होगी,खरीदी केन्द्रों में बारदाने, पेयजल, छाया और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।ताकि पात्र किसान धान बेचने से वंचित न रहे। चक्रवात से हुई फसल क्षति और राजाडेरा बांध टूटने से हुई हानि पर भी चर्चा की गई कर जांच समिति गठित कर सात दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।औषधीय पौधों और मखाना की खेती को प्रोत्साहित करने कहा और प्रति एकड़ में लगने में आने वाली लागत के प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए।ऐसे गांवों में जहां उचित मूल्य दुकान नहीं है, वहां सरकारी भवनों में राशन रखने और सप्ताह में एक दिन ग्रामीणों को वितरण कराने को कहा।स्वास्थ्य और सामाजिक योजनाओं की समीक्षा के दौरान बुड़रा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने और बोरई एएनएम का 15 दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही सक्षम योजना के तहत दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण व लोन उपलब्ध कराने कहा।शिक्षा विभाग की समीक्षा में आरबीएसके, अपार आईडी, स्कूल कम्प्यूटर लैब की प्रगति की जानकारी ली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *