सत्यांशु दीप का नेशनल बास्केटबॉल कोचिंग कैंप हेतु चयन

कलेक्टर ने किया सम्मानित

धमतरी। जिले के दिव्यांग खिलाड़ी सत्यांशु दीप का चयन नेशनल बास्केटबॉल कोचिंग प्रारंभिक प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है।इस उपलब्धि पर कलेक्टर ने सत्यांशु दीप को सम्मानित किया।और  कहा कि “जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही प्रशिक्षण और मंच देने की।”सत्यांशु को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।सार्थक स्कूल की संचालक ने जानकारी दी कि यह शिविर 21 से 30 नवम्बर तक सीडीएस ग्वालियर (म.प्र.) में आयोजित होगा।बताया कि तीनों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में स्थान दिया जाता है, जो आगे चलकर Special Olympics World Games अथवा Asia Pacific Games में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।सत्यांशु दीप सार्थक स्कूल मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण एवं सेवा केंद्र का छात्र है। यह संस्था पिछले 21 वर्षों से बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण दे रही है। संस्थान ने युवा बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में वोकेशनल ट्रेनिंग भी शुरू की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *