बोराई थाना क्षेत्र में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन

15 ग्रामों की महिला व पुरुष टीमों ने लिया भाग – विजेता टीमों को किया गया पुरस्कृत

पहली बार एसपी, कलेक्टर एवं डीएफओ पहुंचे सुदूर गांव, शासन की नक्सल सरेंडर नीति का हुआ प्रचार

धमतरी। जिले के सुदूर छोर पर थाना बोराई के आश्रित ग्राम खालसा बुडरा में 2 से 3 नवम्बर तक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में 15 ग्रामों की 15 टीमें ने भाग लिया। तथा में प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीम स्पिरिट एवं पुलिस-जन सहयोग की भावना को मजबूत करने का उद्देश्य रहा।पुरुष वर्ग परिणाम
🏆 विजेता टीम– ग्राम मरियामारी
🥈 उपविजेता टीम– ग्राम बोराई
महिला वर्ग परिणाम
🏆 विजेता टीम – ग्राम बुडरा खालसा
🥈 उपविजेता टीम – ग्राम कारीपानी
दोनों टीमों को नगद एवं शील्ड से सम्मानित किया गया।तथा
सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, मेडल और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए।समापन समारोह में एसपी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नक्सलवाद से दूरी बनाते हुए समाज की मुख्यधारा का हिस्सा बनें, क्राइम और क्रिमिनल की सूचना सही समय पर दें साथ ही फिट खिलाड़ी पुलिस और अग्नि वीर भर्ती का लक्ष्य बनाएं। कलेक्टर ने भी क्रिकेट किट वितरित करते हुए आयोजन की प्रशंसा की और युवाओं का आह्वान सकारात्मक कार्यों के लिए किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *