लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा – दो आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने कार्यवाही कर लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,मोबाइल एवं बैग सहित सामान  किया जब्त

धमतरी। दिनांक 31.10.2025 को प्रार्थी कमलकिशोर बेलर ग्राम से अपने घर धमतरी लौट रहा था। रास्ते में नहर नाका के पास शाम 5बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने लिफ्ट मांगते हुए रोक लिया।प्रार्थी द्वारा मोटरसाइकिल रोकने पर दोनों व्यक्ति वाहन में पीछे बैठ गए और नहर किनारे झाड़ियों के पास रुकवाकर प्रार्थी से पैसे की मांग करने लगे।पैसे देने से मना करने पर  मारपीट कर एक कॉलेज बैग, मोबाइल तथा मोटरसाइकिल,लूटकर कोलियारी की ओर भाग गए।उक्त घटना पर थाना सिटी कोतवाली ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों राहुल बारले,उम्र 21 वर्ष,तथा कमलेश खुटेल,उम्र 20 वर्ष,दोनों निवासी जालमपुर सतनामी बस्ती,को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ पर आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।घटना के संबंध में मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थी द्वारा आरोपियों की पहचान की गई।और आरोपियों का अपराध प्रमाणित पाए जाने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *