बिना लाइसेंस ई-रिक्शा चालकों पर कार्यवाही

सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात हेतु नागरिकों से सहयोग की अपील

धमतरी। शहर में विशेष यातायात अभियान के तहत यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और अनुशासित बनाना रहा।निरीक्षण के दौरान 5 ई-रिक्शा चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध कुल 5000/- रूपये का परिसमन शुल्क वसूल कर चेतावनी एवं समझाईश दी गई कि भविष्य में यदि वे बिना लाइसेंस वाहन चलाते पाए गए तो मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।साथ ही वाहन चालकों को समझाईश दी गई कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करें, ताकि राहगीरों को असुविधा न हो और सड़कें सुचारू रूप से चलती रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *