
इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जिले में आएगी विकास की नई रफ्तार
धमतरी। रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा एमएसएमई कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर की अध्यक्षता में किया गया।जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाओं, नवीन औद्योगिक नीति 2024-30 की प्रावधानों तथा उद्योग स्थापना से संबंधित प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जिले में दो नवीन औद्योगिक क्षेत्र श्यामतराई एवं जीजामगांव विकसित किए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में औद्योगिक प्रयोजन हेतु भूमि आबंटन की ऑनलाइन बिडिंग प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। साथ ही नई औद्योगिक नीति के तहत निवेशकों को दी जाने वाली अनुदान, रियायतें एवं कर छूट संबंधी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।कलेक्टर ने कहा कि जिले को रायपुर–धमतरी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप लगभग 200 एकड़ भूमि विभिन्न स्थानों पर औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित की जा रही है। इससे औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और एक विकसित औद्योगिक जिले के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। यह स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे ।


