धमतरी में मचेगी दिल्ली के साधो बैंड की धूम

धमतरी। राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में हर्ष और उत्साह से राज्योत्सव मनाया जा रहा है।जिला मुख्यालय में राज्योत्सव के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण होगा दिल्ली से आए साधो बैंड की लाइव कार्यक्रम, जो शाम 8 बजे से आयोजित होगा।साधो बैंड दिल्ली स्थित एक लोक-पॉप बैंड है, बैंड का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत से जोड़ना है।यह बैंड भारतीय लोक संगीत की विभिन्न धुनों को आधुनिक वाद्ययंत्रों जैसे हारमोनियम, गिटार, बास और सैक्सोफोन के साथ मिलाकर प्रस्तुत करता हैं, बैंड में कुल नौ सदस्य हैं। साधो बैंड सूफी, कव्वाली, बॉलीवुड, लोक और शास्त्रीय संगीत सहित कई शैलियों के गीत प्रस्तुत करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *