पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस एवं एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित

धमतरी। दिनांक 1.11.2025 को रात्रि लगभग 10 बजे ग्राम ढिमरटीकुर बजरंग चौक में प्रार्थी नरेन्द्र कुमार साहू अपने गांव के मोहन गंजीर, हेमनारायण सोनी, पोखन साहू, नोहर साहू एवं अन्य लोगों के साथ बैठकर खेती-किसानी संबंधी चर्चा कर रहे थे।उसी समय गांव का तिहारु राम यादव,उम्र 60 वर्ष,निवासी ढिमरटीकुर नवांगांव,वहां पहुंचा और पैसों की लेनदेन की पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी से विवाद करने लगा।तथा आरोपी ने अचानक तेज धारदार लोहे के बण्डा से प्रार्थी के सिर पर हमला कर दिया। प्रार्थी द्वारा बचाव करने में गंभीर चोट आई।घटना की सूचना पर थाना अर्जुनी द्वारा तत्काल अपराध दर्ज कर,आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।घटनास्थल पर पुलिस एवं एफएसएल की वैज्ञानिक टीम द्वारा मौका निरीक्षण कर घटना में प्रयुक्त हथियार धारदार बण्डा पाए जाने एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को धारा 296(ख), 109बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *