
मुख्य अतिथि अजय चंद्राकर एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्टॉल का अवलोकन, लिया “सेल्फी विथ मी” का अनुभव
धमतरी। राज्योत्सव के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि विधायक अजय चंद्राकर सहित अन्य अतिथियों ने पुलिस द्वारा जनजागरूकता हेतु लगाया गया एक प्रदर्शनी स्टॉल का भ्रमण किया।तथा नक्सल विरोधी अभियान, नक्सली पुनर्वास नीति, सायबर सुरक्षा, यातायात नियमों तथा हथियारों की प्रदर्शनी से संबंधित पोस्टर एवं जानकारी का अवलोकन किया तथा पुलिस के जनजागरूकता प्रयासों की प्रशंसा की करउत्साहपूर्वक “सेल्फी विथ मी” जोन में पहुंचकर जवानों के साथ सेल्फी लेकर सहभागिता दर्ज की, जो राज्योत्सव का प्रमुख आकर्षण रहा।
स्टॉल बना जनजागरूकता का केंद्र स्टॉल में नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं को प्रदर्शनी में पोस्टर, बैनर, मॉडल एवं डेमो के माध्यम से जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमावली, सायबर जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान से संबंधित पाम्पलेट का वितरण कर आमजन को जागरूक किया गया।जनजागरूकता का संदेश द्वारा आगंतुकों को यातायात सुरक्षा, सायबर अपराध से बचाव और नक्सल विरोधी प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई।तथा आम नागरिकों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने इस जनजागरूकता पहल की सराहना की और इसे सकारात्मक जन संवाद का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।


