राज्योत्सव में लोकसंस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली

विधायक ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को चेक और सामग्री का वितरण किया

धमतरी। राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य खेल मैदान में विधायक चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर किया गया।विधायक ने प्रदेशवासियों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन 25 वर्षों में विकास की नई परंपराओं की स्थापना हुई है।यह रजत महोत्सव छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और जनभागीदारी का प्रतीक है।जिला में आज शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल, सड़क, पुल-पुलिया, रेलवे लाइन, और आधारभूत ढांचे के विकास में अग्रणी बनकर उभरा है।जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “धमतरी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का कार्य सराहनीय हैं। विधायक ने युवाओं से कौशल विकास और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।जल संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि भूमिगत जल स्रोतों के संरक्षण और प्रबंधन से हम अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।किसानों से आग्रह किया कि वे जल संरक्षण के साथ-साथ फसल विविधीकरण की दिशा में प्रयास करें और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने कहा कि राज्य की स्थापना में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अमूल्य रहा है।उनके निर्णय ने इस राज्य को नई पहचान और विकास की दिशा दी है।कार्यक्रम के आरंभ में कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह उत्सव हमारी विकास यात्रा का प्रतीक है।शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आवास, कौशल विकास, अधोसंरचना और पर्यटन के क्षेत्र में जिले ने उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसके कारण राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *