छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम संपन्न

धमतरी। छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान द्वारा गोकुलपुर वार्ड में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम की शुरुआत मां छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई।तत्पश्चात पारंपरिक छत्तीसगढ़ी परिधान में भक्ति गीतों के साथ पूजा-अर्चना की। दीप प्रज्वलन कर प्रदेश की समृद्धि, सुख-शांति और जनकल्याण की कामना की।संस्थान की अध्यक्ष मोहनी साहू ने कहा कि “माँ छत्तीसगढ़ महतारी हमारी पहचान, संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक हैं।यह आयोजन हमें हमारी जड़ों और परंपराओं से जोड़ते हैं तथा समाज में मातृशक्ति के सम्मान को और भी सशक्त बनाते हैं।कार्यक्रम में संस्थान की कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष शमीना अंजुम, प्रदेश सचिव भावना मरकाम,उद्योग प्रभारी संदीप मेश्राम,खिलेश्वर साहू , महेश साहू ,सोहेल वार्ड अध्यक्ष मंजू टेमरे, पूजा यादव,उपस्थित रहे।तथा सभी ने मिलकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संकल्प लिया।अंत में पारंपरिक व्यंजन प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया और कार्यक्रम का समापन जय छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष के साथ किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *